LIC Jeevan Shanti Plan बन सकता है आपके बुढ़ापे का सहारा, For More Details


LIC Jeevan Shanti Plan 850 Kya Hai, एलआईसी जीवन शांति पॉलिसी के लाभ, पात्रता, Jeevan Shanti Plan Calculator, Interest Rates & Details

 

हर कोई नागरिक आज के समय में पहले से ही रिटायरमेंट प्लानिंग करना शुरू कर देता है। जिसकी वजह है कि बुढ़ापे में सबसे ज्यादा जरूरत पैसों की होती है। और बुढ़ापे में जॉब या बिजनेस करके पैसा कमाना आसान नहीं होता क्योंकि उस उम्र में व्यक्ति की शारीरिक क्षमता घट जाती है। अगर आप भी बुढ़ापे को लेकर टेंशन में रहते हैं और किसी पेंशन स्कीम की तलाश में है तो एलआईसी का न्यू जीवन शांति प्लान आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है। LIC Jeevan Shanti Plan एक नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल, सिंगल प्रीमियम, डेफरड एन्युटी प्लान है। इस प्लान में आपको सिर्फ एक बार पैसा निवेश करना होगा। जिसके बाद आपको जीवन भर मासिक पेंशन मिल सकती है। इस पेंशन के माध्यम से आप रिटायरमेंट के बाद खर्चों को पूरा कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं LIC जीवन शांति प्लान के बारे में।


LIC Jeevan Shanti Plan 2022

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा जीवन शांति प्लान को 21 अक्टूबर 2020 को लांच किया गया था। जीवन शांति प्लान एक नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल, सिंगल प्रीमियम, डेफरड एन्युटी प्लान है। इस प्लान में आपको दो तरह के ऑप्शन मिलते हैं। इस पॉलिसी को खरीदते वक्त आपको एकमुश्त पैसे जमा करने होंगे। इसके बाद आपको निश्चित अवधि पर पेंशन मिलने लगती है। आप एक सिंगल प्रीमियम का भुगतान करके इस पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। और उसके बाद अजीवन निश्चित अंतराल पर एलआईसी आप को एक नियमित रकम का भुगतान करती रहेगी। इस पॉलिसी का शेयर बाजार से कोई संबंध नहीं है। LIC Jeevan Shanti Plan का भुगतान आप मासिक, त्रेमासिक, अर्धवार्षिक या सालाना तौर पर प्राप्त कर सकते हैं। पेंशन की गारंटी पॉलिसी धारक को पॉलिसी की शुरुआत में दी जाती है।


एलआईसी जीवन शांति प्लान Key Highlights

आर्टिकल का नाम

LIC Jeevan Shanti Plan

लांच की

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा

लाभार्थी

देश के नागरिक

उद्देश्य

जीवन भर पेंशन का लाभ

पॉलिसी की अवधि

12 साल

श्रेणी

केंद्र सरकारी योजनाएं

साल

2022

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन

अधिकारिक वेबसाइट

https://www.licindia.in/

 

https://pmsarkariyojana.blogspot.com/2022/12/nari-shakti-puruskar-2022.html

2 तरह से कर सकते हैं निवेश

LIC जीवन शांति पॉलिसी में पॉलिसी धारक को एलआईसी द्वारा निवेश के दो ऑप्शन दिए जाते हैं। पहला ऑप्शन डेफर्ड एन्यूटी फॉर सिंगल लाइफ और दूसरा ऑप्शन डेफर्ड एन्यूटी फॉर जॉइंट लाइफ का मिलता है। पहला ऑप्शन सिंगल लाइफ वाला चुनने पर पॉलिसी धारक को जीवन भर पेंशन का लाभ मिलता है और मृत्यु होने के पश्चात उसके निवेश का पैसा नॉमिनी को वापस दे दिया जाता है। जॉइंट लाइफ का दूसरा ऑप्शन चुनने पर अगर दो व्यक्ति का नाम जॉइंट में है तो एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर दूसरे व्यक्ति जिसका नाम जॉइंट में है उसे पेंशन दी जाती है। अगर दोनों की मृत्यु हो जाती है तो उसके बाद निवेश का सारा पैसा नॉमिनी को दे दिया जाता है।

एलआईसी के अन्य प्लान

LIC New Children Money Back Plan

LIC Nivesh Plus Plan 

एलआईसी आधार शिला योजना

LIC Dhan Varsha Plan

LIC Dhan Sanchay Plan 

एलआईसी आम आदमी बीमा योजना

LIC New Pension Plus Plan

एलआईसी जीवन लाभ प्लान

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी


पेंशन के लिए मिलते हैं दो ऑप्शन

LIC जीवन शांति प्लान में पॉलिसी धारक को पेंशन के लिए दो ऑप्शन दिए जाते हैं। पहला इमीडिएट एन्युटी और दूसरा डेफर्ड एन्युटी पहला ऑप्शन इमीडिएट एन्युटी में पॉलिसी लेने के तुरंत बाद ही पेंशन की सुविधा मिल जाती है। डेफर्ड एन्युटी के ऑप्शन में पॉलिसी लेने के 1, 5, 10, 12 साल बाद पेंशन की सुविधा पॉलिसी धारक को मिलती है। लेकिन डेफरमेंट पीरियड (निवेश और पेंशन शुरू होने के बीच की अवधि) जितना अधिक होगी या जितनी ज्यादा उम्र होगी, आपको उतने ही अधिक पेंशन मिलेगी। जीवन शांति प्लान में आपको सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक का ऑप्शन मिलता है।

10 लाख के निवेश पर मिलेंगे सालाना 1,20,700 रुपए

एलआईसी जीवन शांति प्लान में निवेश करने पर पॉलिसी धारक को काफी लाभ प्राप्त होगा। अगर आप जीवन शांति प्लान को 45 साल की उम्र में 10 लाख रुपए में खरीदते हैं और डेफरमेंट पीरियड 12 सालों का रखते हैं तो आपको 12 साल बाद 1,20,700 रुपए सालाना मिलने शुरू हो जाएंगे। वहीं अगर आप छमाही पेंशन का ऑप्शन चुनते हैं तो आपको 59,143 रुपए 6 महीने पर मिलना शुरू हो जाएंगे। तिमाही पेंशन का ऑप्शन चुनने पर पॉलिसी धारक को 29,270 रुपए और मासिक पेंशन का ऑप्शन चुनने पर हर महीने 9,656 मिलेंगे।

LIC Jeevan Shanti Plan खरीदने के लिए उम्र सीमा

Jeevan Shanti Plan कोई भी व्यक्ति 30 से लेकर 79 साल की उम्र तक खरीद सकता है। इस पॉलिसी को खरीदने की न्यूनतम राशि 1 लाख 50 हजार रुपए है। यानी आपको जीवन शांति प्लान खरीदने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए निवेश करने होंगे। यदि आपको किसी वजह से पॉलिसी खरीदने के बाद पसंद नहीं आती है तो आप कभी भी इसे सरेंडर कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस पॉलिसी का आधार पर लोन भी मिल सकता है।

https://pmsarkariyojana.blogspot.com/

LIC Jeevan Shanti Plan में सहभागी होने की शर्तें तथा प्रतिबंध

इमीडिएट एन्युटी ऑप्शन के लिए

 

 

न्यूनतम

अधिकतम

खरीद मूल्य

1,50,000 रूपए

कोई सीमा नहीं

प्रवेश आयु (पूर्ण आयु)

30 साल

85 साल

 

डेफर्ड एन्युटी के ऑप्शन

 

 

न्यूनतम

अधिकतम

खरीद मूल्य

1,50,000

कोई सीमा नहीं

प्रवेश आयु (पूर्ण आयु)

30 साल

79 साल

डेफरमेंट पीरियड

1 साल

20 साल

वेस्टिंग आयु (पूर्ण आयु)

31 साल

80 साल

 

न्यूनतम एन्युटी राशि

 

मासिक

तिमाही

छमाही

वार्षिक

1,000 रूपए

3,000 रूपए

6,000 रूपए

12,000 रूपए


LIC Jeevan Shanti Plan की सुविधा

  • जीवन शांति प्लान अगर आपने 5 साल 10 साल या 15 साल के लिए चुना है तो अवधि में किस्त के द्वारा मृत्यु पर देय राशि को प्राप्त किया जा सकता है।
  • पॉलिसी धारक दोनों ऑप्शन के तहत राशि का लाभ उठा सकते हैं।
  • खरीद मूल्य के साथ अर्जित बोनस या बीमित राशि का 105% इन दोनों में से जो भी ज्यादा होगा पॉलिसी धारक को दिया जाएगा।
  • विकलांग व्यक्ति भी इस पॉलिसी से लाभ उठा सकते हैं।
  • पॉलिसी के दौरान कभी भी पॉलिसी धारक बीमा पॉलिसी को सरेंडर कर सकता है। हालांकि गारंटी कृत सरेंडर राशि भुगतान की गई राशि से अधिक होगी।
  • पॉलिसी खरीदने के लिए आपको किसी भी मेडिकल टेस्ट की आवश्यकता नहीं होगी।
  • पॉलिसी खरीदने के 3 महीने के बाद आप लोन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

 

जीवन शांति पॉलिसी के तहत लाभ

लोन की सुविधा: LIC की जीवन शांति पॉलिसी के तहत 1 वर्ष तक बने रहने के बाद आप लोन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। एलआईसी की नजदीकी शाखा में जाकर आपको ब्याज दर के बारे में पता करना होगा।

सरेंडर करने की सुविधा: यदि आपने एन्युटी ऑप्शन में पॉलिसी को खरीदा है तो आप पॉलिसी में बने रहने के 3 महीने पश्चात ही इसे सरेंडर कर सकते हैं।

फ्री लुक पीरियड: पॉलिसी धारक अगर पॉलिसी से संतुष्ट नहीं है तो 15 दिन के भीतर पॉलिसी डाक्यूमेंट्स मिलने के इस पॉलिसी को वापस कर सकता है।

दिव्यांग आश्रित: आप चाहे तो इस प्लान को विकलांग आश्रित के लाभ के लिए ले सकते हैं।

 

LIC Jeevan Shanti Plan ऑनलाइन कैसे खरीदें?

  • LIC की नई जीवन शांति पॉलिसी खरीदने के लिए सबसे पहले आपको एलआईसी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको ऑनलाइन पॉलिसी खरीदें के तहत एलआईसी की जीवन शांति पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन खरीदें पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको प्रीमियम की गणना करें पर क्लिक करना होगा और फिर अपने पंजीकृत नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज होगा।
  • इसके बाद आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको प्रीमियम विवरण देखें और पुष्टि करें और आगे बढ़े के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऑनलाइन राशि का भुगतान कर आप अपनी बीमा पॉलिसी पंजीकृत ईमेल आईडी पर प्राप्त करेंगे।

For More Details Visit This Link :- https://pmsarkariyojana.blogspot.com/

मेरी पोस्ट आपको कैसी लगी कृप्या करके कमेंट बॉक्स में बताय

आप अपने सुजाव और प्रतिभाव हमे COMMNET Box के माध्यम से जरूर से भेजे।

 

Comments

Popular posts from this blog

PM Sarkari Yojana 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी योजना | सरकारी योजना सूची

Janani Shishu Suraksha Karyakram जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (JSSK) 2022