Uttar Pradesh Free Boring Scheme 2022 UP Nalkup Yojana Avedan PM Sarkari Yojana
यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना 2022:
डाउनलोड नलकूप योजना आवेदन फॉर्म
वर्ष 1985 से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के लघु एवं सीमान्त किसानों के लिए निःशुल्क बोरिंग योजना( Nishulk Boring Yojana) चलाई जा रही है। यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना के अंतर्गत राज्य के ऐसे किसान भाइयों को उनके निजी खेतों में पम्पसेट लगवाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिनके पास सिंचाई के लिए कोई साधन नहीं है और जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पम्पसेट लगवाने में असमर्थ है। उम्मीदवार यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट minorirrigationup.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना 2022 क्या है ? इस योजना का उद्देश्य क्या है ? मुफ्त बोरिंग योजना के लाभ क्या
है ? Uttar Pradesh Free Boring Scheme 2022 के लिए पात्र एवं दस्तावेज क्या है ? नलकूप योजना या निःशुल्क योजना
का आवेदन फॉर्म कैसे डाउनलोड करें ? यूपी निःशुल्क योजना की आवेदन प्रक्रिया क्या है ? इन सभी के विषय में हम आपको
सम्पूर्ण जानकारी देंगे। UP Nishulk Boring Yojana/ UP Nalkup Yojana Avedan Form Download करने से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक और
पूरा अंत तक पढ़िए।
यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना 2022
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य
के छोटे वर्ग के किसानों के लिए मुफ्त बोरिंग योजना संचालित की जाती है। इस योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमांत कृषकों को
अपने खेतो में पम्पसेट लगवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सामान्य
वर्ग के ऐसे किसान जिनके पास अधिकतम 2 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के सभी किसान इस योजना का आवेदन कर
सकते है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए जमीन की
कोई सीमा निर्धारित नहीं है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवारों
को योजना की पात्रता को पूरा करना होगा और साथ ही उम्मीदवारों के पास योजना से
जुड़े सभी दस्तावेज भी होने चाहिए।
यदि आप भी उत्तर प्रदेश के
निवासी होने के साथ-साथ एक कृषक भी है और उत्तर प्रदेश निःशुल्क बोरिंग योजना 2022 का आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको सभी पात्रता को पूरा करते
हुए फॉर्म भरकर आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म आप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर
सकते है और उसके बाद फॉर्म भरकर लघु सिंचाई विभाग, यूपी सरकार या अपने खण्ड विकास अधिकारी या तहसील में जाकर जमा करवा सकते है।
Uttar
Pradesh Free Boring Scheme 2022 Highlights
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम
आपको उत्तर प्रदेश निःशुल्क बोरिंग योजना 2022 से जुडी कुछ विशेष जानकारी प्रदान करने जा रहें है। इन जानकारियों
को आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार
है –
|
यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड |
साल |
2022 |
राज्य का नाम |
उत्तर प्रदेश |
विभाग |
लघु सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश
सरकार |
योजना का नाम |
निःशुल्क बोरिंग योजना |
लाभार्थी |
राज्य के सभी किसान नागरिक |
आवेदन प्रक्रिया |
ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक |
यूपी मुफ्त बोरिंग
योजना का उद्देश्य
Up Nihshulk Boring Yojana का उद्देश्य राज्य के छोटे व सीमांत किसानों को सिंचाई सुविधा के
लिए पम्पसेट स्थापित कराने हेतु अनुदान प्रदान कराना है। इस योजना का मुख्य
उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करके
सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करना है। UP Free Boring Yojana/Nalkup Yojana के माध्यम से किसान अपने खेतों में पंप सेट लगवा सकेंगे जिसके
माध्यम से सुचारु रूप से सिंचाई की जा सकेगी। फलस्वरूप खाद्यान उत्पादन में वृद्धि
होगी और आर्थिक विकास में भी वृद्धि होगी। साथ ही किसान आत्मनिर्भर भी बनेंगे।
UP
Free Boring Yojana/Nalkup Yojana 2022 के लाभ
यहाँ हम आपको नलकूप योजना उत्तर प्रदेश के लाभ के विषय में जानकारी प्रदान करने जा रहें है। इस योजना से
लाभार्थियों को क्या-क्या लाभ प्राप्त होते है। UP Free
Boring Yojana/Nalkup Yojana 2022 के लाभ निम्न प्रकार है –
- फ्री बोरिंग योजना का लाभ लघु एवं सीमांत कृषकों को दिया
जायेगा।
- इस
योजना के अंतर्गत लघु
कृषकों को 5,000
रूपये
अनुदान दिया जायेगा।
- इस
योजना के अंतर्गत सीमान्त
किसानों को 7,000
रूपये
अनुदान दिया जाएगा।
- एससी/एसटी वर्ग के लाभार्थियों को योजनांतर्गत अधिकतम
10,000
रूपये अनुदान दिए जाएगा।
उत्तर प्रदेश निःशुल्क बोरिंग योजना आवेदन हेतु पात्रता
आवेदकों को यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना /नलकूप योजना 2022 का आवेदन करने के पूर्व कुछ निर्धारित पात्रता पूरी करनी होंगी। जो
उम्मीदवार इन पात्रता को पूरा करेंगे केवल वही फ्री बोरिंग स्कीम हेतु आवेदन फॉर्म भरने के पात्र होंगे। UP
Nishulk Boring Yojana/Nalkup Yojana की पात्रता निम्न प्रकार है –
- उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी नागरिक होना चाहिए।
- यूपी
राज्य के लघु एवं सीमान्त वर्ग के सभी किसान आवेदन हेतु पात्र होंगे।
- सामान्य
जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के कृषक आवेदन हेतु पात्र
होंगे।
- सामान्य
वर्ग के ऐसे किसान जिनके पास 0.2
हेक्टेयर
या इससे अधिक कृषि योग्य भूमि है,
वे
आवेदन हेतु पात्र होंगे।
- अनुसूचित
जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों के लिए कोई जोत सीमा निर्धारित नहीं
है।
- ऐसे उम्मीदवार
जो किसी अन्य योजना के माध्यम से सिंचाई सुविधा का लाभ ले रहे है, वे आवेदन हेतु पात्र होंगे।
उत्तर प्रदेश फ्री बोरिंग योजना आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
आवेदकों को यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना 2022 का आवेदन फॉर्म भरने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता
होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आवेदक फॉर्म भर सकते है। नलकूप योजना (Nalkup Yojana) हेतु आवश्यक दस्तावेज निम्न
प्रकार है –
- आवेदक
का आधार कार्ड
- पासपोर्ट
साइज फोटो
- बैंक
खाता पासबुक
- जाति
प्रमाण पत्र
- भूमि
संबंधित दस्तावेज (नवीनतम खतौनी 61
ख, खसरा)
- आयु
प्रमाण पत्र
- आय
प्रमाण पत्र
- मोबाइल
नंबर
यूपी निःशुल्क बोरिंग/नलकूप
योजना फॉर्म डाउनलोड कैसे करें ?
राज्य के वे इच्छुक उम्मीदवार
किसान जो निःशुल्क बोरिंग योजना यूपी 2022 के लिए आवेदन करना चाहते है, उन्हें आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र की आवश्यकता होगी
जिसे उम्मीदवार लघु सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। UP
Nishulk Boring Yojana/Nalkup YojanaForm Download करने के लिए नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें –
- उम्मीदवार निःशुल्क
बोरिंग योजना फॉर्म डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक
वेबसाइटminorirrigationup.gov.in पर जाएँ।
- उसके
बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट
का होम पेज खुल जायेगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र
में दिखाया गया है।
- होम पेज पर मेन्यू
में आपको नया क्या है के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने
एक सूची खुलेगी, इसमें आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसी पेज पर आपको
विभिन्न प्रकार के आवेदन पत्र के विकल्प दिखाई देंगे,आपको निःशुल्क बोरिंग योजनाहेतु प्रार्थना पत्र के विकल्प पर क्लिक कर देना है। जैसा कि आप नीचे दिए
गए चित्र के माध्यम से देख सकते है।
- क्लिक करते ही आपके
सामने पीडीऍफ़ फॉर्मेट में फॉर्म खुल जाता है।
- आपको ऊपर दिए गए सेव
के ऑप्शन पर क्लिक करके फॉर्म सेव कर लेना है।
- इसके बाद आपको फॉर्म
में ऊपर दिए गए प्रिंट के आइकॉन पर क्लिक करके इसका प्रिंट निकाल लेना है।
- इस प्रकार आपकी यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना/नलकूप योजना फॉर्म डाउनलोड करने की प्रोसेस पूरी हो जाती है।
Uttar Pradesh Nishulk Boring Yojana Apply Kaise Karen
उत्तर प्रदेश राज्य के वे इच्छुक
उम्मीदवार कृषक जो Uttar
Pradesh Nishulk Boring Yojana के लिए आवेदन करना चाहते है, हम उनके लिए यहाँ योजना हेतु
आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। इस
स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से उत्तर प्रदेश निःशुल्क बोरिंग योजना 2022के लिए फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते
है। Uttar Pradesh Nishulk Boring Yojana Apply Kaise Karen जानिए नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से –
- सबसे
पहले उम्मीदवार लघु
सिंचाई विभाग,
उत्तर
प्रदेश सरकार की आधिकारिक
वेबसाइट minorirrigationup.gov.in में प्रवेश करें।
- उसके
बाद आपके सामने पर वेबसाइट
का मुख्य पेज खुल जायेगा।
- होम
पेज पर नया क्या है के विकल्प पर क्लिक करें, आपके सामने कई विकल्प आ जायेंगे।
- आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना है उसके बाद अगले
पेज पर योजना हेतु आवेदन पत्र के विकल्प मिलेंगे, यहाँ से हम आपको योजना हेतु आवेदन पत्र
डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
- फॉर्म
का प्रिंट निकालने के बाद आपको सभी सूचनाएं फॉर्म में सही-सही और ध्यानपूर्वक
दर्ज करनी होंगी।
- उसके
बाद आपको योजना संबंधित जरूरी दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न कर देने है।
- फॉर्म
को पूरी तरह से तैयार करने के बाद आपको खण्ड विकास अधिकारी, तहसील या लघु सिंचाई विभाग कार्यालय में
जाकर फॉर्म को जमा करवा देना है।
- इस
प्रकार आपकी यूपी
फ्री बोरिंग योजना 2022
आवेदन
प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
निःशुल्क बोरिंग योजना महत्वपूर्ण लिंक
यहाँ हम आपको Uttar
Pradesh Nalkup Yojana 2022 से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण लिंक
उपलब्ध करा रहें है। आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से देख सकते है। ये निम्न
प्रकार है –
|
|
आवेदन फॉर्म |
लघु सिंचाई विभाग
लॉगिन कैसे करें ?
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम
आपको लघु सिंचाई विभाग लॉगिन करने की प्रोसेस कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें
है। लघु सिंचाई विभाग लॉगिन कैसे करें ? जानिये नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से –
- लघु सिंचाई विभाग लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट minorirrigationup.gov.in पर जाएँ।
- उसके
बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
- होम
पेज पर आपको लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक
करते ही आपकी स्क्रीन पर लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा।
- आपको
फॉर्म में यूजरनाम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- उसके
बाद आपको कैप्चा कोड एंटर करना होगा।
- अब
आपको Login के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस
प्रकार आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
Comments
Post a Comment